Bear's Restaurant एक रोमांचक खेल है। यह खेल आपको एक अनोखा अनुभव जीने के लिए आमंत्रित करता है: बियर रेस्टोरेंट में आपको एक बिल्ली और वेटर को नियंत्रित करना है। यह रेस्टोरेंट सब कुछ पेश करता है यहां तक ही आखिरी भोजन भी।
अपने किरदार को राह दिखाना बहुत आसान है: लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए स्क्रीन पर कहीं पर भी टैप करें। रोमांच को जारी रखने के लिए आप चीजों के साथ बातचीत कर सकते हैं या पहेलियां हल कर सकते हैं। चिंता ना करें यह इतना मुश्किल नहीं होगा क्योंकि Bear's Restaurant की कहानी अधिक महत्वपूर्ण है।
डायलॉग द्वारा खेल के अन्य किरदारों से बातचीत करने के अलावा, आप मौत से पहले उनके आखिरी पल को भी जान सकते हैं पर उसके लिए आपको उनके मेमोरी फ्रेगमेंट को खोजना होगा। उनकी जिंदगी के बारे में अधिक जानकर आप उनका दुख बांट सकते हैं।
अगर आप कहानी को महत्व देने वाली गेम की तलाश में हैं तो Bear's Restaurant एक अच्छी वीडियो गेम है। यह खेल टू द मून की याद ताज़ा करता है और इसमें उच्च गुणवत्ता के ऑडियो विजुअल शामिल हैं। इसके पिक्सल-आर्ट विजुअल आपको अर्थबाउंड या अंडरटेल की याद दिलाएंगे।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 8.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Bear's Restaurant के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी